फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   old man death paisa

दीवार ढही, वृद्ध की मौत

Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
old man death paisa
crime
पइंसा के कुंड्रावी गांव में बृहस्पतिवार की शाम निर्माणाधीन दीवार ढहने से वृद्ध की मौत हो गई। जबकि साथ रहा बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देख घर-परिवार के साथ गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में लोग घायल युवक को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


      मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गांव निवासी नत्थू (60) पुत्र शंकर लाल किसान था। इन दिनों वह मकान निर्माण करा रहा था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की शाम अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर जमींदोज हो गई। मलबे में दबने से वृद्ध नत्थू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ रहा बेटा रामेन्द्र कुमार (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे, और मलबे में दबे रामेंद्र को बाहर निकालते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डाक्टराें ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed