फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   old man death in road eccident

ट्रक-कार में भिड़ंत, वृद्ध की मौत

Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
old man death in road eccident
crime
बुधवार को सैनी क्षेत्र के गुरूकु ल हाईवे पर कार और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक की लापरवाही से हुई इस घटना में कार में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन


कार में सवार होकर हमीरपुर जिले से एक परिवार के लोग इलाहाबाद जा रहे थे। वाकया अपराह्न साढ़े 12 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सैनी कोतवाली के पास नहर की पुलिया के सामने एकाएक अप मार्ग पर जा रहे ट्रक चालक ने डाऊन मार्ग पर अपनी गाड़ी मोड़ दी। दूसरे मार्ग से एकाएक सामने आया ट्रक कानपुर की ओर से आ रही कार से सीधे जा टकराया। इस हादसे में कार में सवार आरके लखेरे (40) पुत्र सिद्ध गोपाल, हरि सरन(40) पुत्र सुंदर लाल, सुंदर लाल (60)पुत्र गोरेलाल,  डॉ. पवन(35) पुत्र आरके लखेरे, रमाकांत वर्मा(65) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


हादसा होने के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गया। स्थानीय लोगाेें की सूचना पर मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सिराथू अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही वृद्ध रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह ने बताया  कि शेष सभी घायलोें को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज  दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed