{"_id":"594436ff4f1c1b08438b4683","slug":"old-man-admit-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध का इलाज कराने आए परिजन आपस में भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध का इलाज कराने आए परिजन आपस में भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में गुरुवार की शाम को चक नारा के 90 वर्षीय रामलाल के इलाज को लेकर परिजन आपस में ही भिड़ गए। परिजन वृद्ध को अपने साथ ले जाने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। स्थिति खराब हुई तो चिकित्सकों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के आने के बाद परिजन शांत हुए।
चक नारा निवासी रामलाल के कोई औलाद नहीं है। 90 वर्ष की उम्र में पट्टीदार व भांजे ही वृद्ध की देखरेख करते हैं। वृद्ध की गुरुवार की शाम को हालत गंभीर हो गई। एंबुलेंस को वृद्ध जिला अस्पताल लाया गया। वृद्ध को इलाहाबाद एसआरएन रेफर कर दिया गया। वृद्ध को उसका चचेरा भाई लेकर इलाज कराने आया था। जानकारी होने पर वृद्ध का भांजा भी वहां अपने परिजनों के साथ आ गया। वह वृद्ध को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, जबकि चचेरा भाई उसका खुद इलाज कराने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। नौबत मारपीट की आ गई। अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई तो डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। वृद्ध को इसके बाद इलाहाबाद ले जाया गया।