फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   oil drum

गोदाम में बचे खाली ड्रम, भोर में ठिकाने लगाया तेल

Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में नेफ्थायुक्त पेट्रोल और केरोसिन मिले तेल के काले कारोबार का तिलिस्म शनिवार की रात टूटता नजर आया। कारोबारियों ने आधी रात से गोदामको खाली करना शुरू किया और भोर होते-होते मिलावटी डीजल-पेट्रोल ठिकाने लगा दिया गया।
विज्ञापन


कस्बे के रामलीला मैदान के बगल और एदिलपुरी डिग्री कालेज के बगल तीसरे मकान से मिलावटी डीजल-पेट्रोल का कारोबार अर्से से चल रहा था। इससे इलाके में खुले पेट्रोल पंपों के मालिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पेट्रोल पंप मालिकों ने कई बार संबंधित पुलिस और उच्चाधिकारियों से की थी। पर स्थानीय पुलिस ने इन कारोबारियों पर कभी हाथ डालने की हिमाकत नहीं किया। इधर बीच अमर उजाला ने तेल के इस अवैध कारोबार पर खबरें प्रकाशित की तो तेल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कारोबारियों ने स्टाक के ठिकाने को बदल दिया है। शनिवार की रात कारोबारियों ने दो स्थानों पर बना रखे गोदाम से मिलावटी डीजल, पेट्रोल हटाकर अन्यत्र रखवा दिया है। स्थानीय पुलिस को भी शायद इसी का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। तेल के कारोबारियों ने अपना मकड़जाल पूरे इलाके में फैला रखा है, ऐसे में कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। लोगों में चर्चा आम हो गई है कि पुलिस कारोबारियों के हाथों में खेल रही है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई कर अपनी कमाई कम नहीं करना चाहती है। जाहिर है कि मामले को लेकर पुलिस की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed