फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Of old brutally murdered in Kaushambi

कौशाम्बी में वृद्धा का बेरहमी से कत्ल

Sat, 17 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 17 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Of old brutally murdered in Kaushambi
सिराथू/पइंसा। पशुशाला के कोठरी में सो रही  परईखागल (मोहब्बतपुर पइंसा) गांव की वृद्धा सूरतकली (75) की बृहस्पतिवार की रात हत्या कर दी गई। कोठरी की दीवार तोड़कर घुसे हत्यारों ने उसे पीट-पीटकर बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। घटना को अंजाम देने के कातिल भाग निकले। घटना की जानकारी परिजन और ग्रामीणों को सुबह हुई। वृद्धा को किसने और क्यों मारा। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मौके पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के परई खागल (भैरमपुर) गांव की रहने वाली सूरतकली (75) स्वर्गीय रामपाल के दो बेटे हैं। दोनों बेटे हरिश्चंद्र और रामलखन गांव के भीतर बने मकान में रहते हैं। जबकि वृद्धा गांव के बाहर बनी पशुशाला की कोठरी में अकेली रहती थी। परिजन बताते हैं कि वह कभी-कभार ही घर आती थी। उसका खाना भी पशुशाला में ही पहुंचा दिया जाता था। इधर, शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे जब बड़े बेटे हरिश्चंद्र का लड़का दादी के लिए खाना लेकर गया तो पशुशाला की कोठरी का दरवाजा भीतर से बंद था।
विज्ञापन


कई बार आवाज देने के बाद भी दादी ने दरवाजा नहीं खुला। उसने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इससे परेशान परिजन और गांववाले आए। ग्रामीणों ने प्रयास करके कोठरी की कुंडी तोड़ी, तो भीतर का मंजर देख सभी के होश उड़ गए। भीतर वृद्धा का रक्तरंजित शव चारपाई से बंधा हुआ था। साथ ही कोठरी के पीछे की दीवार टूटी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्धा के पर चेहरे और पूरे शरीर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लगता है कि किसी ने बड़ी ही बेरहमी से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतारा है। मारने के बाद हत्यारे दीवार तोड़कर भाग निकले। हत्या की खबर लगते ही मौके पर पइंसा कोतवाली पुलिस भी आई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रामआसरे ने बताया कि हत्या किसने और किस रंजिश में की। यह घरवाले भी नहीं बता पा रहे हैं। गांववालों के मुताबिक भी इस परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं। ऐसे में परिजन और ग्रामीण यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर किसने और क्यों वृद्धा की इतनी बेरहमी से हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed