{"_id":"5995f9c84f1c1be5338b4655","slug":"nihalpur-village-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद युवती को फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद युवती को फूंका
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी के निहालपुर गांव के बाहर एक खेत में गुरुवार को 20 वर्षीय युवती की अधजली लाश मिली। आशंका है कि गैंगरेप के बाद हत्यारों ने युवती की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव जला दिया। तमाम प्रयासों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
निहालपुर गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित दिनेश के खेत में गुरुवार सुबह लोगों ने एक युवती का जला हुआ शव देखा। तिल के खेत में युवती को घसीटकर ले जाया गया था। आशंका है कि गैंगरेप के बाद हत्यारों ने गला घोंटकर युवती को मौत के घाट उतार दिया और पहचान छुपाने के लिए शव जलाकर फरार हो गए। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह ने मौका-मुआयना किया तो खेत से एक खाली बोतल बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। युवती शादीशुदा थी। साड़ी, ब्लाउज व उसके पैर में पड़ी बिछिया से लोगों ने यह अनुमान लगाया है।
युवती के दाहिने हाथ में किसी फूलचंद्र भाई का नाम गुदा हुआ था। शव जला होने से चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है इसलिए शिनाख्त में दिक्कत हो रही है। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। शिनाख्त कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। जल्द ही पहचान करा ली जाएगी। युवती के साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।