फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   nhebour firing on other

पड़ोसी के घर दबंगों ने किया तांडव, दागी गोलियां

Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के  पूरबसरावां गांव में शुक्रवार शाम दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबसरावां गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र फतेहबहादुर का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। बताया कि इसी अदावत में शाम को दबंगों ने घर पर धावा बोल दिया। तोड़-फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे से गोलियां भी चलाईं।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि एक आरोपी अमर सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed