फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder tomato

पूरामुफ्ती में मासूम की गला घोंटकर हत्या

Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
murder tomato
crime
पूरामुफ्ती के टिकरी गांव में छह वर्षीय मूलचंद्र की मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। खेत में टमाटर तोड़ने पर आरोपी ने गला घोंटकर मासूम को मौत के घाट उतारा है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने उसका शव टमाटर के खेत में दफना दिया था। लापता मासूम की खोजबीन के बाद परिजनों ने पूरामुफ्ती थाने की पुलिस से आरोपी पर शंका जाहिर की। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने देर रात शव बरामद करवाया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


    पूरामुफ्ती कोतवाली के टिकरी निवासी प्रेमचंद्र किसान है। मंगलवार की शाम उसका छह वर्षीय बेटा मूलचंद्र संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गया। बेटे के गुम होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि मूलचंद्र गांव के ही विनोद के साथ खेत की ओर जाते हुए देखा गया है। परिजनों ने विनोद की तलाश शुरू की तो वह भी गायब मिला। देर शाम परिजन पूरामुफ्ती थाने पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए विनोद पर शक जाहिर किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विनोद को गांव से ही हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह आनाकानी करता रहा, लेकिन गांव के लोगों ने जब बताया कि उन्होंने विनोद को मूलचंद्र के साथ गांव के बाहर देखा था तो वह टूट गया।
विज्ञापन


उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने मूलचंद्र को मौत के घाट उतारने के बाद शव को टमाटर के खेत में दफना दिया है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता प्रेमचंद्र की तहरीर पर कातिल विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरामुफ्ती एसओ धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कातिल युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed