{"_id":"5798f93d4f1c1bec6a21e375","slug":"murder-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के छिकतपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी, बल्लम, फरसा चले। दोनों पक्षों के बीच हवाई फायरिंग भी हुई। इस दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छिकतपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद ने स्कूल खोल रखा था। इन दिनों स्कूल बंद चल रहा है। स्कूल के सामने खाली पड़ी जमीन को लेकर गंगा प्रसाद और गांव के ही पूनी लाल के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह गंगा प्रसाद खाली पड़ी जमीन को जुतवाने लगा। जानकारी होने पर पूनी लाल (50) ने विरोध किया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो तमाम लोग जुट गए। गंगा प्रसाद के पक्ष से प्रधान खड़ग सिंह समर्थकों के साथ पहुंच गए।
दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से लाठी, बल्लम, फरसा चलने लगे। कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। खूनी संघर्ष में एक पक्ष से पूनी लाल, उसकी पत्नी सूरजकली, भाई धूनी लाल और हेरम्ब घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से रमेश को चोट आई। चारों के लहूलुहान होने के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। फरसा लगने से पूनी लाल की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
जिस पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूनी लाल की मौत की खबर लगते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस की दबिश के डर से गांव के तमाम लोग फरार हो गए। पुलिस ने मामले में पूनी लाल पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कोतवाल मो.हाशिम का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक अधेड़ की घटना में मौत हो गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।