{"_id":"59233c8f4f1c1b6601535b26","slug":"murder-in-sarayaqil","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत से लौट रहे कारोबारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दावत से लौट रहे कारोबारी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 23 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
मारे गए कारोबारी के शव की जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
सरायअकिल के म्योहर-इछना मार्ग में बरमबाबा मंदिर के समीप रविवार रात दावत से लौट रहे कपड़ा कारोबारी की हत्या कर दी गई। हत्यारे शव सड़क किनारे खड्ड में फेंककर भाग निकले। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। सड़क पर खड़ी कारोबारी की बाइक में चाभी लगी थी। उसके मोबाइल का सिम गायब मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौपुरवा निवासी रोशनलाल (42) पुत्र राम लौटन कपड़ा कारोबारी था। रविवार को वह अपने समधी पथदेव सरोज के यहां गोटइया का पुरवा गांव एक दावत में गया था। दावत से वह देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इछना गांव के समीप देर रात रोशनलाल को रोककर हत्या कर दी गई। घटना अंजाम देने के बाद हत्यारे रोशनलाल के मोबाइल का सिम व रुपया लेकर भाग निकले थे। फुटकर रुपया सड़क किनारे फेंक दिया था। सोमवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सरायअकिल एसओ अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। मौका-मुआयना किया तो पता चला रोशनलाल के मुंह, नाक और कान से खून निकला था। इसके अलावा शरीर में कई जगह चोटें थीं। रोशनलाल की बाइक सड़क पर खड़ी थी। उसमें चाभी लगी थी। पहले तो पुलिस ने घटना को हादसा समझा लेकिन जब मोबाइल की जांच की तो उसमें से सिम गायब मिला।
विज्ञापन
इस पर पुलिस की जांच की दिशा बदल दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोशनलाल का भाई अमरदीप अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। घटना की जांच की जा रही है।
रोशनलाल की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। मोबाइल का सिम गायब होने पर पुलिस को शक है कि हत्या कर लाश फेंकी गई है। पुलिस ने जांच के लिए रोशनलाल के सिम की काल डिटेल मंगवाई है। एसओ अनिल सिंह का मानना है कि काल डिटेल से ही हत्याकांड का राजफाश होगा। पुलिस को अंदेशा है कि रोशनलाल अकेले नहीं रहा होगा। कोई न कोई उसके साथ जरूर रहा होगा। रोशनलाल किसके साथ समधी के यहां से निकला था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि रिश्तेदार पूछताछ में कुछ बता नहीं सके हैं।