फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A husband stabbed himself and his wife during counseling at the CDPO office.

Rampur Bushahar News: सीडीपीओ कार्यालय में काउंसलिंग के बीच पति ने खुद और पत्नी को मारा था चाकू

Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी में उपचार के बीच पति की मौत
विज्ञापन

घायल पत्नी की हालत भी नाजुक, आईजीएमसी में इलाज जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में काउंसलिंग के दौरान घायल हुए रंटाड़ी निवासी बीरबल की शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में घायल उसकी पत्नी रचना की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार आईजीएमसी में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बीरबल और उसकी पत्नी रचना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला सुलझाने के लिए पुलिस थाना रोहड़ू से दोनों को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के सुपरवाइजर के पास भेजा गया था। वीरवार को दोनों को काउंसलिंग के लिए कार्यालय बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और बीरबल ने पत्नी और खुद को चाकू से घायल कर लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। बीरबल ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका अंतिम संस्कार रंटाड़ी गांव में किया गया। वहीं, रचना की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति की मौत के पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले की जांच रोहड़ू पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed