फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder in saini

युवक की गला रेत कर हत्या

Sat, 10 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
murder in saini
Murder
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी इलाके में बृहस्पतिवार की रात कातिलों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारों ने युवक का गुप्तांग भी काट दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद रक्तरंजित लाश रामपुरधमांवा गांव के बाहर एक महुआ की बाग में फेंक कर भाग निकले हैं।  शुक्रवार की सुबह लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। चौकीदार की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


   धाता-सिराथू मार्ग पर रामपुर धमावां गांव के समीप शुक्रवार की सुबह भैरों बाबा मंदिर के पीछे महुआ की बाग में एक युवक की रक्तरंजित लाश पड़ी मिली। खेत की ओर गए गांव के लोग शव देख सन्न रह गए। शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ की जमा हो गई। कातिलों ने युवक का गला रेत मौत के घाट उतारने का बाद उसका गुप्तांग भी काट दिया था। लोगों को आशंका है कि आशानाई के चक्कर में युवक का बेरहमी से कत्ल किया गया है।
विज्ञापन


गांव के चौकीदार अजय कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की खबर लगते ही सैनी कोतवाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिल सकी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सैनी कोतवाल समीर सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशनाई के चक्कर में कत्ल किया जाना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आएगी। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed