फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder in pashchimsharira

विवाहिता को मार डाला

Sat, 20 May 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 20 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
murder in pashchimsharira
Demo pic
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा में गुरुवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के सिर में चोट लगी थी। दो महीना पहले विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। सूचना पर महेवाघाट थाने की पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला पति, सास, ससुर के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अंधावा निवासी सुनील सरोज पश्चिमशरीरा की रेनू (20) से प्यार करता था। रेनू छह माह की गर्भवती हो गई तो उसके परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने बिरादरी की पंचायत बुलाई। इसके बाद सुनील ने दबाव में आकर दो माह पहले रेनू से शादी की। रेनू सुनील के साथ उसके घर में रह रही थी। गुरुवार को गांव में नौटंकी थी।
विज्ञापन


परिवार के लोग नौटंकी देखने गए थे। रेनू नीचे सो रही थी। देर रात परिजन आए। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में रेनू की मौत हो गई। घर में रोना-पीटना मचा तो ग्रामीणों को जानकारी हुई। पति सुनील ने लोगों को बताया कि लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़कर रेनू छत पर जा रही थी। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिरी और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। महेवाघाट पुलिस मौके पर आई। रेनू के मायके वाले भी पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनू के पिता छोटेलाल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दहेज के लिए ससुरालियों ने मार डाला है। छोटेलाल की तहरीर पर महेवाघाट थाने की पुलिस ने पति सुनील सरोज, ससुर पितम्बर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मो. हासिम का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed