{"_id":"5734d4da4f1c1b374191a87d","slug":"moter-theff-aarest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों के गिरोह का भंडा फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरों के गिरोह का भंडा फोड़
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पश्चिमशरीरा इलाके के रक्सौली और कोरीपुर गांव से गिरोह के दो सदस्यों को टवेरा गाड़ी के साथ धर दबोचा। चोरों का यह गिरोह आस-पास के जिलों से लग्जरी गाड़ियों को पार करने के बाद शौकीनों के हाथ औने-पौने दाम में बेच देता था।
कौशाम्बी, फतेहपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और बांदा जिले से लग्जरी वाहनों को पार करने वाले बदमाशों के गिरोह में कौशाम्बी के भी युवक शामिल है। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना एसओजी टीम ने पश्चिमशरीरा के रक्सौली गांव में दबिश देकर गिरोह के सदस्य जावेद अहमद और परवेज को धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर कोरीपुर गांव के मानसिंह के यहां से चोरी की टवेरा गाड़ी बरामद किया। सूत्रों की मानें तो गिरोह का सरगना अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
लग्जरी वाहन चोरों के गिरोह के सरगना की तलाश में एसओजी ने इलाहाबाद के कई ठिकानों पर दबिश दी। पर सरगना का कहीं पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नाम और ठिकाना बदलकर सरगना अर्से से इलाहाबाद में रहता है।
विज्ञापन
वाहन चोरों का गिरोह लग्जरी गाड़ियों को पार करने के साथ जाली नोट सप्लाई का भी काम करता है। नकली नोटों की सप्लाई गिरोह को कहां से होती है, पुलिस इस बावत खुलासे के लिए सख्ती से लगी है। सूत्रों की मानें तो यह गोरखधंधा अर्से से कौशाम्बी में चल रहा है।