फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   money old women

रुपया न मिलने पर रो पड़ी वृद्धा

Fri, 02 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 02 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बीओबी की शाखा अझुवा में 80 वर्ष की एक वृद्धा पेंशन के खाते से रुपया निकालने आई थी, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। रुपया न मिलने पर बैंक के अंदर ही वृद्धा फफक कर रो पड़ी। इससे लोगों ने बैंक के गार्ड से रुपया दिलाने को कहा। इसके बावजूद गार्ड टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन


    नांदेमई गांव की हफीजुन निशां का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा अझुवा में है। इस खाते में वृद्धा पेंशन आती है। ठंड व कोहरा होने के बाद भी वृद्धा गांव के एक व्यक्ति के साथ साइकिल पर बैठकर रुपया लेने आई थी। बैंक में घंटों बैठने के बाद भी वृद्धा को रुपया नहीं मिला। इस दौरान उसने बैंक कर्मियों से तमाम मिन्नते कीं। दवा व खाने-पीने की समस्या भी बताई, लेकिन कोई नहीं पसीजा। इस पर वृद्धा रो पड़ी। इसके बाद लोगों ने वृद्धा को रुपया दिलाने का प्रयास किया। बैंक गार्ड पर दबाव भी बनाया, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


मांगे दस हजार, बैंक ने दिया दो हजार
आरबीआई ने बैंक खाते से रकम निकालने की लिमिट खत्म कर दी है। यह प्रतिबंध केवल जन-धन खाता पर ही लागू है। इसके बाद भी ग्राहकों को आहरण में डाली गई रकम के हिसाब से रुपया नहीं मिल रहा है। ग्राहक दस हजार मांगता है तो उसे दो हजार रुपया दिया जा रहा है। इतना ही नहीं भीड़ बढ़ने के साथ लिमिट और कम कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


   जिले में कैश न होने की वजह से बैंकर्स अपने नियम कानून के हिसाब से स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। ये नकदी का ही संकट है कि आरबीआई के छूट देने के बाद भी लोगों को मुंह मांगी रकम बैंक से नहीं मिल रही है। जिले के अधिकांश बैंकों में गुुरुवार को दो से तीन लाख कैश मिला। यह रकम देखते ही देखते खत्म हुई। भीड़ को देखने के बाद बैंकर्स ने दो से एक हजार रुपया देने की लिमिट तय कर वितरण किया। कुछ लोग ऐसे थे, जिन्हें घर के खर्च व आटा दाल की जरूरत थी, वह रुपया लेकर गए, लेकिन जिन्हें मोटी रकम की आवश्यकता थी, उन्हें वापस ही लौटना पड़ा। इससे लोगों में जबर्दस्त नाराजगी रही। बैंक कर्मियों की मजबूरियों को समझ लोग वापस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed