{"_id":"5b104bca4f1c1b996e8b5ca9","slug":"mla-vehicle-hit-the-person-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप, विधायक की गाड़ी से कुचल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोप, विधायक की गाड़ी से कुचल युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती इलाके में बृहस्पतिवार की रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मारे गए युवक के परिजनों ने विधायक की सफारी गाड़ी से हादसा होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने एक टवेरा गाड़ी के चालक को पकड़ा है।
महगांव निवासी सूरज उर्फ सोनू पासी (27) बृहस्पतिवार की रात दस बजे बाइक से इलाहाबाद की ओर जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार टवेरा ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देकर भाग रही टवेरा को पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया। हालांकि परिजनों का कहना है कि टक्कर किसी विधायक लिखी सफारी गाड़ी ने मारी थी। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।