फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman killed for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Thu, 26 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 26 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के नज्जू का पुरा गांव की विवाहिता गीता देवी (30) की बुधवार की सुबह संदिग्धदशा में मौत हो गई। घर के भीतर उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। मायकेवाले दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद से ससुराल के लोग घर से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के चकसैनी गांव निवासी बच्चालाल की बेटी गीता की शादी छह साल पहले नज्जू का पुरवा गांव में रजरू से हुई थी। बुधवार की सुबह उसकी संदिग्धदशा में मौत हो गई। कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। इसकी भनक लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पिता बच्चालाल और मायके से परिवार के अन्य सदस्य भी रोते-बिलखते आए।
विज्ञापन


पिता ने शव देखते ही ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए गीता को मार डालने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए ही शव को फंदे से लटकाया गया है। बच्चालाल की मानें तो शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। इसे लेकर बिरादरी की पंचायत भी हुई थी। बताया कि पंचायत के बाद ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए दुबारा कभी प्रताड़ित नहीं करने का वादा भी किया था। पर, कुछ दिन बाद ही फिर से गीता को परेशान किया जाने लगा था। वहीं, घटना के बाद से ही ससुराल के सभी लोग घर से फरार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed