{"_id":"131a43c1daa4dc3aa144976a69dab45d","slug":"married-killed-for-dowry-knockout-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
नेवादा(कौशाम्बी)। सरायअकिल के चित्तापुर गांव की विवाहिता शनिवार की दोपहर संदिग्धदशा में मौत हो गई। मृतका के जिस्म में चोटों के निशान देखकर मायकेवालों ने उसे पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेजहत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं ससुराल के लोग बीमारी के कारण मौत होना बता रहे हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की रहने वाली शांति देवी (23) पुत्री मैकूलाल की शादी एक साल पहले सरायअकिल के चित्तापुर गांव में संदीप दिवाकर से हुई थी। शनिवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मायकेवाले गांव पहुंचे। शांति के शरीर में चोटों के निशान देखकर मायकेवाले पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाने लगे। विवाहिता के पिता मैकूलाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे हैं। वहीं मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं पिता मैकूलाल की तहरीर पर पुलिस ने पति संदीप कुमार के खिलाफ दहेजहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि ससुराल के लोगों का कहना है कि विवाहिता बीमार रहती थी। इसी बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। दहेज हत्या के आरोपों को ससुरालवालों ने खारिज किया है। मामले में एसओ सरायअकिल प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि विवाहिता के शरीर में चोट के निशान तो दिख रहे हैं। ऐसे में साफ है कि घटना से पहले मारपीट जरूर हुई है। अब पिटाई से उसकी जान गई है, अथवा कोई और कारण है? इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चलेगा। तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अचानक हुई विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।