फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married in Manjhanpur killing

मंझनपुर में विवाहिता की हत्या

Sun, 04 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 04 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Married in Manjhanpur killing
मंझनपुर (ब्यूरो)। कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता समीना बानो उर्फ अंगूरी (32) की शनिवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह यहां किराए के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती थीं। विवाहिता को किसने और क्यों मारा, इस बावत उसके छोटे-छोटे बच्चे भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही हत्या के कारण और कातिलों का पता चल पाएगा। उधर, मोहल्ले में इसे लेकर तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मृतका समीना बानो का मायका मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली के मोहम्मदपुर वारी गांव में है। सीओ सिटी पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि समीना की शादी गांव के ही रहने वाले सैयद शराफत अली से करीब साल 10 पहले हुई थी। इसके दो बच्चे असबाब फात्मा (8) और मोहसिन (6) हैं। बताया जाता है कि करीब तीन साल पहले पति से मनमुटाव होने के बाद वह बच्चों समेत सिराथू आकर किराए के कमरे में रहने लगी थीं। सीओ के मुताबिक सिराथू में रहने के दौरान विवाहिता का संबंध कुरामुरीदन गांव के सरफराज से हो गया। इसके बाद वह सरफराज के साथ मंझनपुर के चकनगर मोहल्ले में किराए का मकान लेकर बच्चों के साथ रहने लगीं।
विज्ञापन


सरफराज खाड़ी देश में नौकरी करता है। अभी वह 27 दिसंबर को ही सऊदी गया है। इधर, 30 दिसंबर को उसने चकनगर से कमरा छोड़कर चमनगंज मोहल्ले के डॉ. मोईनुद्दीन के यहां कमरा ले लिया था। जहां शनिवार की रात उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह बच्चे जब सोकर अम्मी के कमरे में पहुंचे, तो उसे मृत देख चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना पर एसपी रतनकांत पांडेय, एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ पुर्णेंदु सिंह भी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्कवायड टीम के साथ पहुंचे। एसपी और अन्य पुलिस अफसरों ने बच्चों के साथ मोहल्लेवालों से पूछताछ की। पर, विवाहिता के हत्यारों का कोई क्लू पुलिस तलाश नहीं पाई है। सीओ सिटी ने बताया कि रस्सी से गला घोंटकर विवाहिता को मारा गया है। किसने और क्यों हत्या की? यह विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मंझनपुर के चमनगंज मोहल्ले में हुई विवाहिता समीना की हत्या का राज उनके बच्चे खोल सकते हैं। घटना के तत्काल बाद पुलिस अफसरों का सारा ध्यान इन्हीं बच्चों पर रहा। एसपी, सीओ समेत पुलिसवालों ने इन बच्चों से पूछताछ भी की है। सीओ ने बताया कि मृतका की बेटी असबाब फात्ना ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे खाना खाने के बाद अम्मी ने उसे छोटे भाई के साथ दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया था। बेटी के मुताबिक इसके बाद अम्मी ने फोन पर सऊदी गए पापा से बात की थी। कुछ देर बाद मम्मी ने किसी और से भी फोन पर बात की। इधर, विवाहिता के तीनों मोबाइल भी गायब हैं। सीओ का मामना है कि हत्यारे ही उसकी तीनों मोबाइल उठा ले गए हैं। सर्विलांस से विवाहिता के मोबाइल की लोकेशन ली जा रही है। मोबाइल की काल डिटेल से भी हत्या की अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed