{"_id":"58b471cb4f1c1b7c05830d2d","slug":"manauri-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गड्ढे में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरे गड्ढे में गिरा मासूम, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के मनौरी गांव में सोमवार की सुबह तीन साल का मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर गया। थोड़ी देर बाद बच्चे का शव पानी में उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घरवालों ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। दोपहर बाद घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
राजस्थान के जयपुर गांव का रहने वाला दक्ष (03) पुत्र देवई लाल तीन दिन पहले मां के साथ मौसी की शादी में शरीक होने के लिए आया था। सोमवार को लोग शादी के तैयारी में लगे थे। दक्ष खेलते हुए घर के बाहर निकल गया। इसी दौरान वह घर के बाहर खोदे गए पानी भरे गड्ढे में चला गया। अधिक पानी होने के कारण बच्चा उसमें समा गया। थोड़ी देर बाद घरवालों की नजर गड्ढे पर पड़ी तो मासूम का शव पानी में उतराया देख चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग भागकर घर के बाहर पहुंचे। मासूम बच्चे को बाहर निकाल लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।