फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   male rap

युवक ने मासूम से किया कुकर्म

Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
male rap
crime
पिपरी इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह युवक ने मासूम बालक के साथ कुकर्म किया। नलकूप चलाना सिखाने के बहाने उसे कोठरी में ले गया था। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए दरिंदा भाग निकला। घर पहुंचे बालक ने आपबीती परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। दोपहर थाने पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित से तहरीर लेने के बाद पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला आठ वर्षीय किशोर बृहस्पतिवार की सुबह मवेशी लेकर खेत की ओर गया था। एक निजी नलकूप की टंकी पर वह पानी पीने के लिए पहुंचा। तभी नलकूप स्वामी पहुंचा और उसे नलकूप चलाना सिखाने के बहाने कोठरी के भीतर लेकर चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद दरवाजा बंद करके मासूम के साथ कुकर्म कर डाला। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटा बालक रोते हुए घर पहुंचा और आपबीती परिजनों को बताई। मासूम बेटे के साथ हैवानियत की दास्तां सुन घर वालों के होश उड़ गए। दोपहर में बेटे को लेकर थाने पहुंचे  पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed