फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mahoba murder case

कौशाम्बी में महोबा के युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 26 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 26 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
mahoba murder case
crime
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े महोबा जिले के रवीन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सीने में ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइक से भाग निकले हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी होने के बाद एसपी, एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में महोबा जिले की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन


    मंझनपुर कोतवाली के सेलहरा पश्चिम और लच्छीपुर गांव के बीच में एक बाइक से तीन लोग रविवार की शाम करीब साढे़ चार बजे पहुंचे। तीनों बाइक सवारों ने एक जामुन के पेड़ के नीचे बैठकर पहले शराब पी। इसी बीच दो युवकों ने साथी को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक लेकर भाग निकले। गोलीबारी की आवाज सुनने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। इसी आपाधापी में हत्यारे एक मोबाइल मौके पर छोड़कर भाग निकले थे। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो मौके पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस पहुंची। जानकारी होने के बाद एसपी वीके मिश्र, एएसपी आशुतोष मिश्र भी मौका-मुआयना करने पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने मौके से मिले मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया।
विज्ञापन


देर शाम पता चला कि मृतक महोबा जिले के दमौरा निवासी रवीन्द्र कुमार (20) पुत्र सियाराम है। वह महोबा में अपने मामा के यहां रह रहा था। गुरुवार की शाम से वह अपने साथियों के साथ बाइक लेकर लापता था। इसकी सूचना वहां की पुलिस को दी गई थी। घटना की जानकारी रवीन्द्र के परिजनों को पुलिस ने दे दी है। इस मामले में कौशाम्बी पुलिस ने महोबा जिले के पुलिस से संपर्क साधा है। घटना को अंजाम देने वाले युवक कौन थे? इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को यह भी पता चला है कि इन युवकों के साथ एक युवती भी गायब हुई थी। हकीकत क्या है, इसका पता लगाने के लिए महोबा पुलिस से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed