फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lutte people , slept police

लुटते रहे ग्रामीण, सोती रही पुलिस

Thu, 22 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 22 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lutte people , slept police
मंझनपुर। द्वाबा में रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार की रात चोरों ने कोखराज कोतवाली के पांडेयमऊ गांव में एक मकान और दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। वहीं सोमवार की रात भी कोखराज की भरवारी बाजार में पांच घरों चोरी की कोशिश की गई थी। इन घटनाओं ने एक ही झटके में पुलिस गश्त की सारी कलई खोलकर रख दी है।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों जिले में बेखौफ चोरों का रोजाना किसी न किसी गांव या बाजार में कहर टूट रहा है। सोमवार की रात ही चोरों ने भरवारी बाजार के रहने वाले माताबदल, भोले, श्रवण कुमार और सीता देवी के घर में चोरी का प्रयास किया। वही मंगलवार की रात पांडेयमऊ गांव में दीवार फांदकर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। इसी गांव में स्थित एक परचून की दुकान से भी चोर नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान लेकर चोर भाग निकले।
विज्ञापन


लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त और सक्रियता की कलई खोल कर रख दी है। बेखौफ चोर एक के बाद सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे रहे हैं। घटनाआें की भनक तक गश्त करने वाली पुलिस को नहीं लग पा रही है। गांव के लोग पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप लगाते हैं। ग्रामीण औरदुकानदारों का कहना है कि रात पुलिस की गश्त नहीं होने से ही चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव निवासी हीरालाल कानपुर में नौकरी करता है। घर में बच्चों के साथ रहने वाली उसकी पत्नी विशुन देवी ने घर के ही एक कमरे में परचून की दुकान खोली है। उसने बताया कि मंगलवार की रात वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात दुकान का ताला तोड़कर चोर पांच हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए।


दुकान में चोरी करने के साथ ही चोरों ने पड़ोसी कंचन गुप्ता के घर में भी चोरी की। दीवार फांदकर चोर घर में कूदे। कमरों का ताला तोड़कर उसके यहां से चोर दस हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े आदि करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगियों को सुबह जागने पर हुई। घर, दुकान में चोरी होने की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर कोखराज कोतवाली पुलिस भी आई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed