{"_id":"5766e9ca4f1c1bbd4f11c23c","slug":"love-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से चल रहा था दोनों में प्रेम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल से चल रहा था दोनों में प्रेम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवेंद्र सिंह चौहान और चांदनी के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच चांदनी किसी और से बात करने लगी। यह बात देवेंद्र को नागवार गुजरी। रविवार को उसने जमकर शराब पी। इसके बाद उसके सिर मौत सवार हो गई। वह हत्यारा बन गया।
सैनी के भड़ेहरी गांव का रहने वाला देवेंद्र शादीशुदा है। अढ़ौली गांव में आने जाने के दौरान उसकी आंखे चांदनी से चार हो गईं। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। नजदीकियां बढ़ी तो देवेंद्र ने उसके घर आना जाना भी शुरू कर दिया। कुछ दिन बीतने के बाद मामले की जानकारी देवेंद्र के घर वालों को हुई। देवेंद्र की पत्नी ने एतराज जताया तो घर में तकरार शुरू हो गई। इसके बाद भी देवेंद्र के सिर पर इश्क का भूत सवार रहा।
कुछ दिनों से चांदनी देवेंद्र से कटने लगी। इस पर वह परेशान रहने लगा। उसे पता चला कि चांदनी किसी दूसरे युवक से बात करती है। उसने कई बार चांदनी को टोका। मगर बात नहीं बनी। देवेंद्र के पिता रिटायर शिक्षक हैं। पिता घर पर ही रहते हैं। देवेंद्र पहले एक बाइक एजेंसी में काम करता था। मगर इस बीच वह खाली चल रहा था। दो भाई में वह बड़ा है।
विज्ञापन
देवेंद्र के घरवालों को पुलिस ने जैसे ही घटना की जानकारी दी, सबके होश उड़ गए। पत्नी, मां, पिता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। देवेंद्र के तीन बच्चे हैं। सब भागकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर देवेंद्र की हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने रेफर किया तो घरवाले उसे लेकर इलाहाबाद रवाना हो गए।
मजबूत कदकाठी के देवेंद्र को गांव वालों ने जमकर मारा पीटा। उसने खुद को रिवाल्वर कनपटी में सटाकर गोली मारी लेकिन नशे में होने की वजह से हाथ हिल गया। गोली माथे को छूते हुए निकल गई। वह खून से लथपथ था। मगर बेहोश नहीं हुआ। सीओ पहुंचे तो देवेंद्र ने खुद को सपा नेता बताते हुए मोबाइल से एक सपा विधायक से बात कराने की कोशिश की। हालांकि सीओ ने बात नहीं की।