फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lakhan lal death drinking

जहरीली शराब पीने से अधेड़ की मौत, हंगामा

Sun, 14 May 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 14 May 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
lakhan lal death drinking
क्राइम
सैनी के कानूनगो का पूरा (सिराथू) निवासी लखनलाल की शनिवार दोपहर जहरीली शराब पीने से एक अधेड़ की मौत हो गई। शराब बनाने वाली महिला के घर में अधेड़ के दम तोड़ने से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। कारोबारी महिला के घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां रखा महुआ, कच्ची शराब के भरे गैलन बाहर निकाल कर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के सिराथू वार्ड नंबर 11 कानूनगो का पुरा निवासी लखनलाल (55) पुत्र रामलाल शनिवार की दोपहर वार्ड नंबर नौ रामलाल का पुरवा में सुशीला देवी के घर में कच्ची शराब पीने गया था। सुशीला देवी कच्ची शराब बनाकर बेचती है। शराब जहरीली थी। जैसे ही लखनलाल ने शराब पी उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक सुशीला व वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, लखनलाल ने दम तोड़ दिया। अधेड़ की मौत होते ही सुशीला देवी अपने बेटे के साथ घर छोड़कर भाग निकली। इसकी जानकारी लखनलाल के परिजनों को हुई तो वह भागकर मौके पर आए। शव देख लोगों का गुस्सा भड़क गए।
विज्ञापन


परिजनों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सुशीला देवी के घर में बड़े पैमाने पर महुआ लहन व कच्ची शराब प्लास्टिक के डिब्बों में रखा गया था। शराब व लहन बाहर निकालकर परिजनों ने उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहरीली शराब पीने से अधेड़ की मौत होने के बाद से सैनी कोतवाली पुलिस के होश उडे़ हैं। जानकारी होने पर आबकारी टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सैनी इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि अधेड़ शराब पीने का आदी था। अधिक शराब पीने से अधेड़ की मृत्यु हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की नाक के नीचे बन रही थी शराब
सैनी कोतवाली व सिराथू चौकी के बीच में है वार्ड नंबर नौ रामलाल का पुरवा है। पुलिस कर्मी रात-दिन इस वार्ड से गुजरते हैं। इसके बावजूद सुशीला देवी के घर में रात-दिन शराब की भट्ठी धधक रही थी। पीने वालों का यहां खासा मजमा लगता था। इसके बाद भी हलका सिपाहियों ने कभी कार्रवाई नहीं की। शनिवार को जहरीली शराब पीने से लखनलाल की मौत हो गई तो पुलिस इस खेल पर पर्दा डालने पर उतारु रही। लोगों का गुस्सा भड़का तो पुलिस कर्मियों के होश उड़े।


कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार
लखनलाल की जहरीली शराब पीने से हुुई मौत के मामले में अभी पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है। सुशीला देवी व उसका बेटा भाग निकले हैं। सैनी इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आबकारी टीम अभी इस मामले में एकदम से खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed