{"_id":"5d0695778ebc3e4d656895b2","slug":"killed-to-his-wife-by-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, हंगामा
Mon, 17 Jun 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के छिकतपुर कादिराबाद गांव में ब्याही एक युवती की कल्यान में उसके पति ने हत्या कर दी। रविवार सुबह शव यहां आया तो मायके वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव कर दिया। करीब घंटे भर तक चले हंगामे के बाद ससुरालियों ने मृतका का अंतिम संस्कार किया। मामले में कौशाम्बी पुलिस ने फिलहाल किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है।
मंझनपुर के भड़ेसर गांव की सरिता (19) पुत्री केशन की शादी इसी साल 16 फरवरी को छिकतपुर कादिराबाद में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही वह पति के साथ मुंबई के कल्यान में रहने लगी। सरिता के पिता केशन का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर दामाद उसकी बेटी को आए दिन पीटता था। 13 फरवरी की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। घटना के दूसरे दिन कल्यान पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार सुबह पति लाश लेकर घर आ रहा था। रास्ते में ही मायके वालों ने एम्बुलेंस रोककर लाश कब्जे में ले लिया।
इसके बाद उसे सदर कोतवाली में रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। उधर, ससुरालियों को देखते ही आरोपी युवक फरार हो गया था। ऐसे में उसके घर वालों ने मृतका के मायके वालों पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। घटनास्थल मुंबई होने की वजह से कार्रवाई करने में असमर्थता जताकर पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेजा। ससुराली लाश लेकर छिकतपुर कादिराबाद पहुंचे तो वहां भी दोनेां पक्षों में कहासुनी के साथ नौबत हाथापाई तक की आ गई। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।