फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kidnaping case and find young boy

यमुना किनारे मिला सैनी से अपहृत युवक

Sat, 30 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 30 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के समीप से रहस्यमय हालात में अपहृत किए गया लक्ष्मी कांत यादव शनिवार को महेवाघाट क्षेत्र में पड़ा पाया गया। हाथ-पैर बंधे युवक को महेवाघाट पुलिस ने बरामद कर सैनी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


बता दें कि सैनी क्षेत्र के भरेठाबाग निवासी लक्ष्मीकांत का 15 अप्रैल को नहर की पुलिया के पास से अपहरण हो गया था। इस मामले में उसकी पत्नी ने गांव के दो लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस पहले ही दिन से घटना को संदेह की निगाह से देख रही थी। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि शनिवार को महेवाघाट पुलिस ने यमुना किनारे एक युवक को बरामद किया। उसका  हाथ-पैर बंधा हुआ था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त लक्ष्मी कांत यादव निवासी भरेठाबाग के रूप में की। लक्ष्मी कांत ने महेवाघाट एसओ को बताया कि सैनी से एक पखवारे पूर्व उसका अपहरण हो गया था।
विज्ञापन


रात में अपहरणकर्ता उसे इस हालत में छोड़ गए। महेवा घाट पुलिस ने सैनी पुलिस को बरामद अपहृत युवक के बाबत सूचना दी। सैनी पुलिस उसे लेकर आई। पुलिस ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया। इंसपेक्टर सैनी दिनेश सिंह का कहना है कि  लक्ष्मी कांत चार लोगों का नाम ले रहा है। वह बता रहा है कि चार लोग उसे बोलेरो में उठाकर ले गए थे। लक्ष्मीकांत द्वारा बताई जा रही कहानी को पुलिस हजम नहीं कर पा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की विवेचना की जा रही है। जल्द सारी कहानी खुलकर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed