{"_id":"5c06cd26bdec2241ac3bcb7c","slug":"kidnap-of-a-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवारों ने सरेशाम किया युवती का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो सवारों ने सरेशाम किया युवती का अपहरण
kaushambi
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट/पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप से सोमवार शाम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पीड़ित युवती बरामद नहीं की जा सकी है।
शाहपुर निवासी राजकुमार सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी बेटी सोनम (18) पड़ोसी गांव भगत का पूरा में सिलाई सीखती थी। राजकुमार के मुताबिक सोमवार शाम सोनम सिलाई सीखकर साइकिल से घर लौट रही थी। शाहपुर गांव के समीप सड़क किनारे पहले से घाट लगाकर बैठे स्कार्पियो सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर स्कार्पियो में बैठा लिया और फरार हो गए। साथी रही सोनम की सहेलियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी करके अपहर्ताओं को पकड़ने का प्रयास किया।
पर, कामयाबी नहीं मिली। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे ही है। इसके बाद भी मंगलवार को दूसरे दिन शाम तक युवती बरामद नहीं की जा सकी। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि शाहपुर निवासी जितेन्द्र सिंह व फतेहपुर जिले के ननौली थाना स्थित दतौली निवासी दीनू तथा हैप्पी के खिलाफ अपरण का केस दर्ज किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो दीनू की ही है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। साथ ही लड़की भी बरामद कर ली जाएगी।