फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   khokhraj police station

दुराचार में नाकाम युवक ने पड़ोसन को पीटा

Sun, 07 May 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 07 May 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
khokhraj police station
क्राइम
 कोखराज इलाके में शुक्रवार की शाम दुराचार में नाकाम युवक ने पड़ोसन को बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। कोखराज थाने की पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   कोखराज के एक गांव की विवाहिता शुक्रवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग पड़ोसी के घर गए थे। उसको अकेली देख पड़ोस के ही एक युवक ने मौके का फायदा उठाने की नीयत से घर में दाखिल हो गया और विवाहिता को दबोचकर मनमानी करने लगा। आबरू बचाने के लिए विवाहिता ने विरोध किया तो दुराचार में नाकाम युवक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता की चीख सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए विवाहिता कोतवाली पहुंची। देर रात पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने आरोपी युवक मिथुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed