फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi police crime

शराब के अवैध कारोबार पर खाकी कसेगी शिकंजा

Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
kaushambi police crime
crime
दोआबा में हो रहे देशी-विदेशी शराब के अवैध कारोबार पर खाकी शिकंजा कसेगी। सरकारी मदिरा की दुकानों के आड़ में गोरखधंधा करने वाले माफिया को भी चिह्नित किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक  कर रणनीति तैयार की। पुलिस महानिरीक्षक का फरमान मिलते ही एसपी ने सभी थानेदारों को सघन अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


   जिले में सरहद पार से अवैध तरीके से देशी-विदेशी मदिरा की खेप लाकर यहां खपाई जाती है। यह धंधा सरकारी शराब की दुकान के आड़ में संचालित किया जा रहा है। दोआबा में चल रहे काले कारोबार को रोकने के लिए आबकारी आयुक्त भवनाथ ने पुलिस अफसरों के साथ रणनीति तैयार की। पुलिस महानिरीक्षक ने कौशांबी एसपी को पत्र भेज कार्रवाई का फरमान जारी किया है।  पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने सभी थानेदारों को सघन अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उठान-बिक्र ी रजिस्टर का होगा मिलान
देशी और विदेशी शराब की दुकानों में किस महीने सरकारी गोदाम से कितना उठान हुआ। इसके सापेक्ष कितनी बिक्री की गई। पुलिस और आबकारी टीम दुकानों के उठान और बिक्री रजिस्टर का मिलान कराएगी। इस दौरान खामियां मिलने पर दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशांबी के एक दर्जन शराब कारोबारी चिन्हित
आबकारी विभाग ने अफसरों की हिदायत के बाद कौशांबी के एक दर्जन ऐसे माफियाओं को चिन्हित किया है। इनमें वहीं लोग शामिल है जो सरहद पार से आने वाली देशी-विदेशी मदिरा को ठिकाने लगाकर गांव-गांव बिक्री कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed