{"_id":"7ea1c658cd9d15c6166aab7b48a036c3","slug":"kaushambi-news-hindi-news-181","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव में मंगलवार रात पड़ोसी ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पानी की टंकी से रिश्तेदार को नहाने से रोकने का विरोध करने पर तीखी झड़प हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कातिल युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक की मौत के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुड़ियापर मजरा केसरिया गांव निवासी छंगूलाल रैदास पुत्र चौबेलाल ने अपने घर के सामने पानी की टंकी बनवा रखी है। इन दिनों पड़ोसी राजेश शर्मा अपना घर बनवा रहा है। उसने टंकी में छंगू से अनुमति लेकर पानी भरवा रखा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को छंगू का रिश्तेदार मूलचंद्र गांव आया था। शाम को वह घर के सामने बनी उसी पानी की टंकी में नहाने लगा। युवक को नहाते देख पड़ोसी राजेश ने उसे भगा दिया। पड़ोसी की यह हरकत छंगू को नागवार लगी। वह विरोध करने पहुंचा। इस पर पड़ोसी राजेश ने उसे बेरहमी से पीटते हुए मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर सैनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी उर्मिला देवी की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।