फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi , including two innocent children burned dead Married

कौशाम्बी में दो मासूम बच्चों समेत जल मरी विवाहिता

Mon, 04 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 04 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। घरेलू कलह में रविवार दोपहर पिपरी के जवई गांव में विवाहिता अल्पना उर्फ गुड़िया (27) अपने दो मासूम बच्चों काजल (2) और पीयूष (3 माह) के साथ घर में जिंदा जल गई। जलने से तीनों की मौत हो गई। हादसे के समय सास और देवर मकान की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में थे। पति काम पर गया था। विवाहिता और उसके दोनों बच्चों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन


 आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह किसी बात पर विवाहिता का पति से झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि इसी गुस्से में उसने बच्चों समेत खुद को आग के हवाले कर जान दे दी। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। एसओ ने भी फौरी तौर पर घटना को खुदकुशी ही बताया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के जवई गांव निवासी सीताराम उर्फ नन्हू सोनी कपड़े की सिलाई का काम करता है। उसकी क्षेत्र के ही सेवथा गांव के समीप दुकान है। 4 साल पहले सीताराम की शादी सरायअकिल के महंगूपुर गांव की रहने वाली अल्पना उर्फ गुड़िया से हुई थी। इनके दो बच्चे काजल (2) और पीयूष (3 माह) थे। रविवार को सीताराम अपनी दुकान पर था। सास और देवर मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थे। आसपास के लोगों के मुताबिक दिन में करीब 1.30 बजे मकान से धुएं का गुबार और विवाहिता संग बच्चों की चीखें सुनाई पड़ने लगीं। अनहोनी की आशंका में लोग घर की ओर दौड़े। लोग बताते हैं कि मकान के निचले हिस्से में बने एक कमरे में विवाहिता अपने दोनों बच्चों के साथ आग का गोला बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह मंजर देख सास, देवर और आसपास के लोगों की रूह कांप गई। लोगों ने प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक लोग आग बुझाते, तीनों गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो चुके थे। हादसे की सूचना पर भागकर पति भी घर आया। तीनों को लेकर लोग एसआरएन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों और विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। घर के भीतर जलने से विवाहिता और और उसके दो मासूम बच्चों की मौत की खबर लगते ही पिपरी एसओ भी गांव पहुंचे। एसओ पीके यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्र्ट और तफ्तीश के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed