फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   karari village

करारी में प्रधानपति को मारी गोली, गंभीर

Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
karari village
crime
करारी क्षेत्र के समरो पिंडरा गांव में बुधवार की रात प्रधानपति पर जानलेवा हमला हुआ। अवैध असलहों से लैश होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में प्रधानपति को दो गोली लगी। गोली लगने से प्रधानपति घायल हो गया। घायल अवस्था में प्रधानपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


करारी क्षेत्र के समरो पिंडरा निवासी अफाक अहमद की पत्नी रूबाना सिद्दीकी वर्तमान समय में प्रधान हैं। बुधवार की रात तकरीबन पौने 8 बजे अफाक  अपने घर के सामने पेड़ के नीचे खड़े होकर एक परिचित से बातचीत कर रहा था। इस दौरान हवा में असलहा लहराते हुए तीन हमलावर आ धमके। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही अफाक के उपर  गोलीबारी शुरू कर दी। एकाएक शुरू हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अपनी जान अफात में देख अफान अपनी जान बचाने के लिए भगकर घर में घुस गया।  घर में घुसने से पूर्व उसके कंधे और पीठ में दो गोली लग चुकी थी। जानलेवा हमला होता देख परिजनाें ने भी मोर्चा संभाला तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फिर से हमला करने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। घटना की सूचना पर कोतवाल दिनेश सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर सीओ सदर रमाकांत यादव और अपर पुलिस अधीक्षक विरेद्र सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने इस मामले में गांव के पूर्व प्रधान मकसूद अहमद, उसके बेटे  अमन और भतीजे मुशीर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में तनातनी का माहौल है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed