फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth in consensual relationship with 'sworn sister' shot; two arrested.

Delhi NCR News: मुंह बोली बहन के साथ सहमति संबंध में रहने वाले युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
-पश्चिम विहार पश्चिम इलाके की घटना, दोनों आरोपी इस संबंध से थे नाराज, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार वेस्ट के मियांवाली नगर इलाके में दो युवकों ने अपनी मुंहबोली बहन के सहमति संबंध में रह रहे युवक को गोली मार दी। गोली पीड़ित 32 साल के निहाल खान के कान पर लगी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सागर (26) और पीयूष (23) के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 4.28 बजे पश्चिम विहार पश्चिम थाना पुलिस को एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल निहाल को पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कान के पास गोली लगी थी। जांच में पता चला कि निहाल खान एकता एन्क्लेव इलाके में ही रहता है और जूतों का कारोबार करता है। शाम करीब 4:28 बजे बाइक सवार दो लोगों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि निहाल एक तलाकशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रहता था। दोनों आरोपी महिला को अपनी मुंहबोली बहन मानते हैं। वह दोनों के इस रिश्ते के खिलाफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article