फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   karari case crime in doaba

घर में घुसकर किशोरी से रेप का प्रयास

Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
karari case crime in doaba
crime
स्थानीय कस्बे में रविवार दोपहर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी से रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उलाहना देने गए परिजनों को भी गाली-गलौच कर भगा दिया। आरोप है कि तहरीर के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


करारी कस्बे के एक मुहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के मां-बाप मजदूरी करते हैं। रविवार को दोनों मजदूरी करने चले गए थे। घर पर अकेली मौजूद किशोरी को देख पड़ोसी युवक घुस गया। वह कुछ समझ पाती कि युवक ने दरवाजा बंद कर उसे दबोच लिया। इज्जत पर आफत देख किशोरी ने शोर मचा दिया। चीखपुकार सुन लोगों को आते देख आरोपित युवक धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को घर आए परिजनों से किशोरी ने आप बीती बताई तो सभी के होश उड़ गए। उलाहना देने गए पीड़ित पिता को आरोपी युवक व उसके परिजनों ने गाली-गलौच कर घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed