फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   jila prsashan news

डीएम, सीडीओ के गोद लिए गांव में कुपोषण भगाने की मुहिम

Mon, 18 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
jila prsashan news
गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को रोजाना मिलेगा गरम भोजन
डीएम और सीडीओ के गोद लिए गांवों से कुपोषण मिटाने की बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने मुहिम तेज कर दी है। गोद लिए इन गांवों के कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को रोजाना गरम भोजन परोसा जाएगा। सोमवार को इसकी शुरुआत जनपद के चार गांवों में की गई।
विज्ञापन

कौशाम्बी में कुपोषण भी एक बड़ी समस्या है। दोआबा विकास एवं उत्थान संस्था की ओर से मंझनपुर, सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के गांवों में कराए गए सर्वे में ही तमाम बच्चे कुपोषण से जकड़े मिले थे। इसके बाद इन गांवों में कुपोषण से मिटाने की मुहिम शुरू की गई। जिलाधिकारी, सीडीओ समेत जिलास्तरीय अफसरों को कुपोषित बाहुल्य गांवों को गोद दिया गया। डीएम और सीडीओ ने भी दो-दो गांवों को गोद लिया है। इधर, जिलाधिकारी के गोद लिए गांव काजीपुर और तियरा जमालपुर और सीडीओ की ओर से गोद लिए गांव पेरई, गरौली में बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को रोजाना गरमागरम भोजन परोसना का अभियान शुरू किया गया। सोमवार को धात्री महिलाओं और बच्चों को गरम भोजन परोसकर इसकी शुरूआत की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि गरम भोजन परोसे जाने का यह कार्यक्रम अन्य गांवों में शुरू किया जाएगा। यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक कि गांव का प्रत्येक बच्चा कुपोषण से मुक्त नहीं हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed