{"_id":"59beda744f1c1b30688b5130","slug":"janka-village-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में गला रेतकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में गला रेतकर युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के जनका गांव में शनिवार रात युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह युवक की लाश अमरूद की बाग में रक्तरंजित पड़ी मिली। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका निवासी रामगोपाल किसान है। राम गोपाल के छह बेटे थे। बड़े बेटे की दिल्ली में करंट लगने से मौत हो गई। दूसरे नंबर का बेटा विजय (22) मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। पखवारे भर पहले विजय गांव आया था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर से गांव की ओर जाने की बात कहकर निकला था।
मगर रविवार सुबह गांव के समीप होरीलाल के अमरूद की बाग में उसकी लाश पड़ी मिली। बाग में युवक की खून से लथपथ लाश देख बागवान कल्लू भागकर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी ग्रामीणों के साथ युवक के परिजनों को दी। युवक की हत्या की खबर सुनते ही इलाके में दहशत पसर गई। रोते-बिलखते घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कत्ल की वजह सामने आएगी।