फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Itaila village ten bullets from splattering

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इटैला गांव

Sun, 15 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
बारा (कौशाम्बी)। चोरी की नीयत से इटैला गांव के एक किसान के घर में शनिवार की रात घुसे चोरों ने धरपकड़ की कोशिश करने पर फायरिंग कर दी। गोलियां दागते हुए बदमाश घर से निकल भागे। गोलियों की तड़हड़ाहट से पूरा गांव दहल गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। गांववालों के साथ मिलकर दो घंटे तक पुलिस बदमाशों की धरपकड़ को कांबिग करती रही, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। उधर, गांव में बदमाशों के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के इटैला गांव का रहने वाला श्यामलाल पुत्र जमुना प्रसाद किसान है। उसने बताया कि शनिवार की रात परिवार के साथ वह मकान के अगले हिस्से में बने कमरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर में दाखिल हुए चोर कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ने लगे। घर के भीतर खटपट की आवाज होने पर श्यामलाल चुपचाप भीतर गया। उसने एक बदमाश को दबोचने का प्रयास करते हुए शोर मचा दिया। पकड़े जाने की आशंका पर बदमाश दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


उधर, आधी रात गोलियां चलने और चीख-पुकार से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। शोर मचाते हुए गांववाले भी श्यामलाल के घर की ओर भागे। बदमाशों के हमले की भनक लगते हुए लोग सन्न रह गए। लोगों ने घटना की जानकारी कौशाम्बी कोतवाली पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस के साथ गांववालों ने बदमाशों की तलाश में घंटों यमुना की तराई में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कहीं सुराग नहीं लगा। गांव में बदमाशों के हमले से पूरे गांव में दहशत है। मामले में एसओ कौशाम्बी शिवआसरे ने बताया कि चोरी की नीयत से बदमाश आए थे। जगहट होने पर भाग निकले। बताया कि पुलिस घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed