फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   inspector asked the questions from suspected person

दुबई के संदिग्ध से एटीएस इंस्पेक्टर ने जेल में की पूछताछ

Sat, 22 Dec 2018 12:36 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 22 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला कारागार में निरुद्ध दुबई के राहुल राज से गुरुवार को एटीएस के इंस्पेक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी ने पूछताछ की। राहुल अपनी बात पर अडिग रहा। दुबई से भारत कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उसे नहीं है। घरवालों को उसने दुबई में एक हादसे के दौरान मारे जाने की जानकारी दी। करीब आधा घंटा की पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र वापस लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा के परई उग्रसेनपुर निवासी उदयराज के यहां अगस्त माह में एक व्यक्ति आया था। उदयराज ने बताया कि प्रयागराज के एक होटल में वह मजदूरी करता था। वहीं उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। उदयराज राहुल को अपने गांव ले आया। अंग्रेजी व उर्दू का जानकार राहुल गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था। बोलचाल की भाषा से लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। कुंभ के पहले संदिग्ध मिलने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने राहुल को गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह दुबई का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सलीम था। यहां उसने अपने पिता के नाम के स्थान पर उदयराज का नाम लिखकर निवास प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवा लिया था। इसे लेकर पुलिस का माथा ठनका और उसने एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) को खबर दी। एटीएस के सीओ भी मामले की जांच कर चुके हैं।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा पुलिस ने राहुल को धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया। गुरुवार की शाम एटीएस लखनऊ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने राहुल से करीब आधा घंटे पूछताछ की। राहुल ने बताया कि उसके मां-बाप दुबई में रहते थे। उनका वहां रेस्टोरेंट हुआ करता था। कार एक्सीडेंट में मां-बाप दोनों की मौत हो गई। वह भी कोमा में था। होश आने पर वह मुंबई के मदर टरेसा अस्पताल में था। मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह दुबई से भारत कैसे पहुंचा, वीजा, पासपोर्ट आदि के बारे में वह कुछ नहीं बता सका। जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि इंस्पेक्टर की पूछताछ में राहुल यही बातें कहता रहा। पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed