{"_id":"5a3a63854f1c1b1f168b45c4","slug":"in-charge-threatens-murder-in-the-chowky","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के भीतर प्रभारी को जानलेवा धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के भीतर प्रभारी को जानलेवा धमकी
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा के अफजलपुर चौकी के भीतर प्रभारी के साथ अभद्रता करते हुए जानलेवा धमकी देना युवकाें को महंगा पड़ा। मारपीट की शिकायत पर जांच पड़ताल के दौरान मंगलवार को घटना हुई। क्षेत्राधिकारी ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव निवासी सुखराम को मंगलवार की सुबह दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। दबंगों की पिटाई के बाद पीड़ित शिकायत लेकर चौकी पहुंचा। इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह पीड़ित से पूछतांछ कर रहे थे। इसी दौरान शाकिर लाला व तारीक उनसे झड़प करते हुए भिड़ गया। इस पर चौकी प्रभारी ने विरोध किया तो आरोपी सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट पर अमादा हो गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
इस पर आरोपी चौकी प्रभारी को जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। खुद के साथ हुई घटना की जानकारी प्रभारी ने सीओ सिराथू को दी। देर शाम सीओ अंशुमान मिश्र के निर्देश पर प्रभारी ने आरोपी तारीक और शाकिर लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।