फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   hospital news

जानलेवा गर्मी में संक्रामक बीमारियों का कहर

Thu, 07 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
चैत में ही जेठ का एहसास करा रही रिकार्डतोड़ गर्मी में संक्रामक बीमारियों का भी कहर शुरू हो गया है। मंझनपुर के जियापुर गांव में जहां डायरिया का प्रकोप है। वहीं सिराथू के अजुहा कस्बे में दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं, बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में आकर बीमार पड़े हैं। डायरिया पीड़ित एक ही परिवार के 4 लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कौशाम्बी में इस साल रिकार्डतोड़ गर्मी शुरू है। अप्रैल के पहले ही हफ्ते में आसमान से आग बरस रही है। पारा 41 पार हो चुका है। जबकि पिछले साल अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। इधर, रिकार्डतोड़ गर्मी के कारण जनपद में सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ संक्रामक बीमारी डायरिया, चिकनपॉक्स का कहर भी शुरू हो गया है। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के जियापुर गांव में तीन दिनों से लोग डायरिया की चपेट में हैं। बृहस्पतिवार को इस गांव की रहने वाली नैना देवी (13) पुत्री तपन कुमार, रामजी (30), उसकी पत्नी सीता देवी (28) और फूलमती (60) पत्नी स्व. हुबलाल की तबीयत बिगड़ने पर घबराए घरवालों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। ये सभी बीमार एक ही परिवार के हैं। वहीं सिराथू तहसील के अजुहा कस्बे में 4 दिनों से चिकनपाक्स का प्रकोप बना हुआ है। इसकी चपेट में आने से आरती देवी (32), सुनीता देवी (28), अनुराग (20), मुस्कान (5), प्रीति देवी (6), अर्पणा देवी (3), पूनम देवी (13), नीलम देवी (27), खुशी देवी (8) समेत दो दर्जन लोग बीमार पड़े हैं। घरवाले बताते हैं कि बीमारों के पूरे शरीर में लाल छोटे दाने निकल आए हैं। वहीं रोगियों का पूरा जिस्म दुखने के साथ बुखार में तप रहा है। मामले में सीएमओ डॉ.यूबी सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने अजुहा में चिकनपाक्स फैलने की जानकारी नहीं दी है। सीएचसी सिराथू से चिकित्सकों की टीम भेजकर पीड़ितों की जांच और उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed