फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Home , shop thieves took crawling

घर, दुकान खंगाल ले गए चोर

Mon, 02 Mar 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 02 Mar 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
हर्रायपुर (कौशाम्बी)। बेखौफ हुए चोरों ने शनिवार की रात मूरतगंज गांव के एक व्यक्ति का घर और दुकान खंगाल लिया। दीवार फांदकर घर से गहने, कपड़े, बर्तन समेटने के बाद चोरों ने गुमटी में रही परचून की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी घरवालों को सुबह लगी। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मूरतगंज गांव निवासी बसंतलाल पटेल की घर के सामने ही गुमटी में परचून की दुकान है। रात चोर दीवार फांदकर घर में कूद गए। कमरों का ताला तोड़कर चोर दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमका, अंगूठी और करीब 1.50 किलोग्राम चांदी के गहनों के साथ ही बर्तन, कपड़े आदि लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट ले गए। घर खंगालकर निकले चोरों ने घर के सामने स्थित परचून की गुमटी का भी ताला तोड़ डाला।
विज्ञापन


दुकान से चोर 2300 रुपये के अलावा साबुन, सुपारी, नमकीन, बिस्कुट, वाशिंग पाउडर, मंजन, ब्रश समेत करीब 50 हजार का सामान ले भागे। सुबह सोकर घर की औरतें जागी, तो कमरों बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववाले भी जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी से तहरीर लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की खोजबीन में लगी है। पर, खबर लिखे जाने तक वह चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी थी। उधर, गांव में हुई चोरी से गांववालों के होश उड़े हुए हैं। बता दें कि महीनेभर से कौशाम्बी में चोरों का कहर टूट रहा है। आए दिन चोर किसी न किसी गांव में घर, दुकान खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed