फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   health centre

लकवा रिसर्च सेंटर के संचालक पर मुकदमा

Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 03 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
health centre
crime
पूरामुफ्ती के मनौरी बाजार में संचालित लकवा रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. एचएल मिश्र के खिलाफ सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। फर्जी डिग्री के सहारे मरीजों के शोषण का आरोप है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपों की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


     पूरामुफ्ती के मनौरी बाजार निवासी डॉ. एचएल मिश्रा लकवा रिसर्च सेंटर खोल रखा है। चिकित्सक द्वारा लकवा पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाता है। आरोप है कि चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से सांठ-गांठ कर फर्जी डिग्री के सहारे लकवा पीड़ित लोगों का उपचार कर रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सक को डिग्री के साथ साक्ष्य देने की नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नोटिस मिलने के बाद भी डा एच.एल. मिश्र जबाब नहीं दे सके। जांच-पड़ताल के बाद अपर मुख्य चिकित्सा ने सोमवार को पूरामुफ्ती कोतवाली में चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पूरामुफ्ती कोतवाल धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसीएमओ की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। उनका कहना था कि लकवा रिसर्च सेंटर संचालक डा एच.एल. मिश्र के पास कोई डिग्री नहीं है। उधर आरोपी चिकित्सक डा एच.एल. मिश्र का कहना है कि उनकी डिग्री वैध है। यदि उनकी डिग्री फर्जी है तो उन्हें कैसे मिली। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed