{"_id":"5c9e6aefbdec2213e43a543f","slug":"gunda-act-applied-on-11-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खलल डालने की आशंका में 11 पर गुंडा एक्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव में खलल डालने की आशंका में 11 पर गुंडा एक्ट
Sat, 30 Mar 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में खलल डालने की आशंका में 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद अब जिला बदर करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजने की तैयारी है। सरायअकिल इंस्पेक्टर पीके राय ने चंदुपुर अमराइन गांव के छोटेलाल, अशोक कुमार, अंबिका प्रसाद, भोला प्रसाद, शिवनंदन, राम प्रताप, चंद्रपाल, जगत पाल आदि के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
बताया कि इन लोगों से समाज में भय व आतंक का माहौल है। इसी तरह पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने मकनपुर गांव के चंद्रदेव, जीतेंद्र पाल और प्रयागराज गुप्ता के खिलाफ भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो हर थाने से वह सूची मांगी जा रही है जिनके अपराध से समाज में भय व आतंक का माहौल है। चुनाव के पहले सभी को गुंडा एक्ट में पाबंद किया जाएगा। एसपी प्रदीप गुप्ता ने निर्देश दिया है कि लोग निर्भीक होकर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कोई भी असामाजिक तत्व मतदाता को किसी तरह से परेशान नहीं करने पाए। ऐसे लोगों को चिन्हित करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।