फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gujraat crime

गुजरात में कौशाम्बी के दो युवकों की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
gujraat crime
कौशाम्बी
 पश्चिमशरीरा गांव के दो युवकों की सोमवार की सुबह गुजरात के जामनगर मेें मौत हो गई। सुबह रंग खेलने के बाद युवक साथियों के साथ नजदीक के तालाब में नहाने के लिए गए थे। जहां गहरे में पानी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


   पश्चिमशरीरा गांव निवासी बच्चा लाल (19) पुत्र रामदास दो साल पहले गांव के साथी रामू उर्फ रन्नू (20) पुत्र ननकू के साथ कमाई करने के लिए गुजरात के जामनगर गए थे। जहां दोनाें पीतल गलाई का काम करते थे। सोमवार को बच्चा, रन्नू और गांव का ही कल्लू रंग खेलने के बाद नजदीक के एक तालाब में नहाने गए थे। नहाने वक्त बच्चा और रन्नो गहरे पानी में जाकर डूब गए। साथियों को तालाब में डूबता देख कल्लू शोर मचाते हुए कालोनी पहुंचा।
विज्ञापन


जब तक अन्य साथी युवकों को बचाने के लिए तालाब किनारे पहुंचे वह तालाब में समा चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को तालाब के बाहर निकालते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवकाें के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लाने के लिए जामनगर के लिए देर शाम रवाना हुए। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को शव गांव आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब के गहरे पानी में समाई ख्वाहिशें
 गरीबी की दहलीज से निकलने की ख्वाहिशें बच्चा और रामू के साथ तालाब के गहरे में पानी में समा गई। दो साल पहले पश्चिमशरीरा के यह युवक साथियों के साथ कमाई करने के लिए गुजरात के जामनगर गए थे। बेटों के परदेश जाने के बाद बूढे़ मां-बाप बेटों के घर लौटने की आस लगाए बैठे थे। बेटे तो घर नहीं लौट पर उनके मौत की खबर सोमवार की शाम उन्हें जरूर मिली।


    पश्चिमशरीरा गांव निवासी बच्चा लाल (19) पुत्र रामदास तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दो भाई परिवार के साथ अलग रहते थे। बच्चा बूढ़े मां-बाप का सहारा था। वहीं गांव का रामू (20) पुत्र ननकू भी दो भाईयों में छोटा था। पिता की मौत के बाद वह बूढ़ी मां की सेवा कर रहा था। गरीबी का दंश झेल रहे बच्चा और रामू ने गांव के पड़ोसी युवकों को कमाई करता देख उन पर कमाई का जुनून दिखा। दो साल पहले दोनों गांव के युवकों के साथ कमाई करने के लिए गुजरात के जामनगर चले गए। ख्वाहिशें थी कुछ बनकर ही गांव चलेंगे। सोमवार को साथियों के साथ होली की मस्ती करने के बाद वह तालाब नहाने चले गए। उन्हें क्या पता था कि जिस तालाब पर वह नहाने के लिए जा रहे है वहां मौत उनका इंतजार कर रही है। दोनों युवकों की ख्वाहिशें तालाब के गहरे में पानी में सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed