फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gold and pot

सेंध काटकर दुकान से उड़ाया लाखों का माल

Mon, 24 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 24 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
gold and pot
crime
देवीगंज बाजार में शनिवार की रात एसबीआई के बगल में स्थित बर्तन व आभूषण की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। चोर दुकन में सेंध काटकर घुसे थे। रविवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। सैनी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


   हुजरा निवासी बब्लू सोनी ने देवीगंज बाजार में एसबीआई की शाखा के बगल में आभूषण व बर्तन की दुकान खोल रखी है। दीवाली व धनतेरस पर्व नजदीक होने पर बब्लू ने दुकान में बर्तन डंप कर रखा था। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया।
विज्ञापन


रात में चोर बगल वाली दुकान की छत पर चढ़े और बब्लू की दुकान में सेंध लगाकर घुस गए। चोर दुकान में रखे तांबा, पीतल व फूल के बर्तन के अलावा एक किलो चांदी, दस हजार रुपया उठा ले गए। सुबह इसकी जानकारी बब्लू को हुई तो वह बदहवास हालत में भागकर पहुंचा। दुकान का नजारा देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर देवीगंज चौकी की पुलिस पहुंची। जांच के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed