फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Given life by hanging elderly

फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान

Sat, 15 Aug 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 15 Aug 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव में बृहस्पतिवार की रात एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह अधेड़ का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ से लटकता मिला। चर्चा है कि रात में बेटे से उसकी तीखी झड़प हुई थी। बेटे की बातों से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव का रहने वाला लल्लू सरोज (50) पुत्र बैजनाथ किसान है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात किसी बात को लेकर बेटे से उसकी तकरार हो गई थी। इसके बाद वह गांव के बाहर स्थित निजी नलकूप की रखवाली करने चला गया। शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाश नलकूप के समीप जामुन के पेड़ से लटकती मिली। खेत की ओर गए गांव के लोग पेड़ से लटकी लाश सन्न रह गए।
विज्ञापन


आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। चर्चा है कि बेटे की बात से आहत होकर अधेड़ ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। एसओ ने बताया कि अधेड़ की खुदकशी का कोई और कारण तो नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed