फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girlfriend beat her to death

प्रेमिका के चक्कर में बीवी को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 21 Jun 2019 12:03 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend beat her to death
student beat
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेउढ़ा गांव में ब्याही एक महिला को प्रेमिका के चक्कर में उसके पति ने बुधवार रात पीट-पीटकर मार डाला। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


     पिपरी इलाके के दूल्हापुर निवासी सूरजपाल ने बताया कि उसने अपनी बहन शांति देवी का विवाह सेउढ़ा में शत्रुघ्न से किया था। शादी के बाद काफी दिनों तक सबकुछ ठीक चला। पीड़ित की मानें तो इसके बाद उसका बहनोई किसी दूसरी औरत के चक्कर में पड़ गया और आए दिन बहन को प्रताड़ित करने लगा। इसे लेकर बिरादरी की पंचायत हुई। हालांकि, इसका कोई नतीजा नहीं निकला। बताया कि बुधवार रात नशे में धुत बहनोई ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी बहन शांति को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटकाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि पीड़ित भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed