{"_id":"588f8ded4f1c1b2f3de815b8","slug":"girl-student-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे के भय से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे के भय से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदे के खौफ से एक छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है। बैशकांटी गांव के एक युवक से छात्रा आजिज आ चुकी थी। कई बार उसने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उसने स्कूल ही जाना बंद कर दिया। सोमवार को परिजनों के साथ छात्रा ने एएसपी से मामले की शिकायत की। एएसपी ने पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव की छात्रा कक्षा सात में पढ़ती है। वह अपने गांव से स्कूल साइकिल से आती-जाती है। करीब एक महीने से बैशकांटी गांव के एक युवक ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। छात्रा का आरोप है कि युवक सरेराह उससे छेड़खानी करता है। विरोध करने के बाद भी उसका स्कूल तक पीछा करता है। इसकी सूचना उसने पश्चिमशरीरा पुलिस को दी, इसके बाद भी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। एक महीने के भीतर उसने कई बार उसका रास्ता भी रोकने का प्रयास किया।
युवक बैशकांटी का रहने वाला है, इसलिए पश्चिमशरीरा पुलिस के कार्रवाई न करने पर छात्रा ने करारी थाने में भी तहरीर दी थी, लेकिन छात्रा को इंसाफ नहीं मिला। शोहदे के हरकतों से परेशान छात्रा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थी, इसलिए उसने स्कूल ही जाना बंद कर दिया। सोमवार को परिजनों के साथ छात्रा एएसपी आशुतोष मिश्र से मिली और मदद की गुहार लगाई। एएसपी ने पश्चिमशरीरा पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पीड़िता की बात इसके पहले क्यों नहीं सुनी गई, इस संबंध में दोनों थानों की पुलिस से जवाब भी मांगा गया है।’
आशुतोष मिश्र, एएसपी