फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl rap in doaba

किशोरी को बंधक बनाकर किया दुराचार

Tue, 20 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 20 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
girl rap in doaba
crime
 कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी को चरवा के युवक ने घर में बंधक बनाकर दुराचार किया। तीन महीने तक किशोरी युवक के यहां बंधक रही। किसी तरह घर लौटी किशोरी ने कोखराज थाने में आरोपी युवक व उसकी मां व भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


  कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में 15 मई को गायब हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। किशोरी को चरवा के फरीदपुर गांव के रवि तिवारी ने घर में बंधक बनाकर रखा था। इस  बीच किशोरी का शारीरिक शोषण भी किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन


किशोरी किसी तरह छूटकर घर आई तो उसने आपबीती सुनाई। मामले में फरीदपुर निवासी रवि तिवारी पुत्र सज्जन लाल तिवारी, उसकी मां किरण व भाई ननका के खिलाफ कोखराज पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने प्रकरण की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी का आरोप है कि रवि उसका अपहरण कर अपने घर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed